Ghaziabad Shutter Stuck Thief : चोरी करने आया था, बन गया मरीज! क्लीनिक में घुसते ही हुआ बड़ा कांड, जहां डालनी थी सेंध वहीं डॉक्टरों ने बचाई जान

गाजियाबाद के वैशाली इलाके में चोरी की कोशिश एक युवक पर भारी पड़ गई। क्लीनिक में घुसने के दौरान उसकी गर्दन शटर में फंस गई और वह पूरी रात वहीं फंसा रहा। सुबह रेस्क्यू के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Ghaziabad Shutter Stuck Thief : चोरी करने आया था, बन गया मरीज! क्लीनिक में घुसते ही हुआ बड़ा कांड, जहां डालनी थी सेंध वहीं डॉक्टरों ने बचाई जान

Ghaziabad Shutter Stuck Thief / Image Source : Screengrab

Modified Date: April 11, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: April 11, 2026 6:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चोरी के दौरान शटर में फंसी चोर की गर्दन
  • पूरी रात फंसा रहा, सुबह लोगों ने देखा तो मचा हड़कंप
  • रेस्क्यू के बाद उसी क्लीनिक में हुआ इलाज, फिर गिरफ्तारी

गाजियाबाद : Ghaziabad Shutter Stuck Thief उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चोरी करने की कोशिश एक युवक के लिए आफत बन गई। वैशाली इलाके में एक चोर चोरी करने के इरादे से एक क्लीनिक के शटर के बीच से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसकी गर्दन शटर और कंक्रीट की दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई। युवक रात भर उसी हालत में वहां फंसा रहा और खुद को बाहर नहीं निकाल पाया। सुबह जब लोग क्लीनिक पहुंचे, तो शटर में युवक को फंसा देख उनके होश उड़ गए और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

जिस क्लिनिक में चोरी उसी क्लिनिक में इलाज

इस पूरे घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टूल्स की मदद से शटर को हटाकर युवक की गर्दन को सुरक्षित बाहर निकाला।   Ghaziabad News  पकड़े गए युवक की पहचान बिहार निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। रात भर फंसे रहने के कारण उसकी हालत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उसी क्लीनिक में उसका प्राथमिक उपचार किया गया जहाँ वह चोरी करने आया था।

Viral Video Ghaziabad पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी

गनीमत रही कि समय रहते उसे निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। रेस्क्यू के बाद फायर ब्रिगेड ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक छत के रास्ते नीचे उतरकर क्लीनिक में चोरी करने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.