Ghaziabad News : मोबाइल से नागरिकता पता कर रहे यहां के दरोगा? पीठ पर फोन कर युवक को कहा बांग्लादेशी, वीडियो सामने आते ही मचा बवाल

Ghaziabad News : मोबाइल से नागरिकता पता कर रहे यहां के दरोगा? पीठ पर फोन कर युवक को कहा बांग्लादेशी, वीडियो सामने आते ही मचा बवाल

Ghaziabad News / Image Source : IBC24

Modified Date: January 1, 2026 / 06:08 pm IST
Published Date: January 1, 2026 6:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद के SHO अजय शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
  • SHO ने मोबाइल मशीन के जरिए दावा किया कि व्यक्ति बांग्लादेशी है।
  • विशेषज्ञों ने बताया कि मोबाइल या ऐप से नागरिकता पता लगाना संभव नहीं।

Ghaziabad News  गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद ज़िले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में थाना प्रभारी मोबाइल फोन को एक व्यक्ति की पीठ पर लगाकर उसकी नागरिकता बताने का दावा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद SHO की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

Ghaziabad News  मोबाइल में मौजूद बता रही बांग्लादेशी

Ghaziabad News  वीडियो में थाना प्रभारी अजय शर्मा कुछ लोगों की जांच करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अजय शर्मा यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उनके मोबाइल में मौजूद एक मशीन यह बता देती है कि सामने खड़ा व्यक्ति भारतीय है या बांग्लादेशी। “मेरा मोबाइल बता रहा है कि यह बांग्लादेशी है, जबकि संबंधित लोग खुद को बिहार के अररिया जिले का निवासी बता रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर लोग कहते नज़र आ रहे है की SIR फॉर्म भरवाने की बजाय, सबको ये मशीनें (मोबाइल) दे दो। हाथोंहाथ पता चल जाएगा कि घुसपैठिया है या नहीं। इससे पहले भी SHO अजय शर्मा का नाम विवादों में रहा है।

जून 2022 में मेरठ के पल्लवपुरम थाने में उनके खिलाफ एक महिला ने गंभीर आरोपों के साथ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जाता है कि मेरठ में SSP कार्यालय में रीडर रहते हुए भी वे कई बार विवादों में आए थे। हालिया वीडियो के बाद उनके व्यवहार को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। Ghaziabad News 

इन्हे भी पढ़े:

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.