Gorakhpur News | Photo credit: IBC24
गोरखपुर: Gorakhpur News देश में शादियों का सीजन चल रहा है और अलग अलग हिस्सों में जमकर शादियां हो रही है। हर तरफ जश्न का माहौल बना हुआ है। ऐसे में कई बार शादियों में कई प्रकार की घटनाएं सामने आती है। कई बार देखा जाता है कि बारात के दौरान विवाद हो जाता है, तो कई बार अपराध की घटनाएं भी हो जाती है। इन्हीं अपराधों को अंकुश लगाने के लिए एसएसपी ने बड़ा फैसला लिया है। अब उल्लास और हंसी-खुशी के इस माहौल में बारातियों-घरातियों के साथ इलाके के पुलिसवाले भी शामिल होंगे। इस संबंध में एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने आदेश भी जारी कर दिया है।
Gorakhpur News दरअसल, गोरखपुर में शादी समारोह में कई घटनाएं सामने आई हैं। कौड़ीराम में हर्ष फायरिंग के दौरान एक शख्स की जान चली गई थी। तो वहीं दूसरी ओर शाहपुर में डीजे पर पसंदीदा गाना न बजाने पर जमकर मारपीट हुई। जिसे देखते हुए एसएसपी ने आदेश जारी कर अब शादी समारोह में शामिल होने का फैसला लिया है।
उनका मानना है कि पुलिस सड़क पर मौजूद रहती है, लेकिन आए दिन विवाद अंदर शादी में हो जा रहा है। अगर पुलिस वहां पर रहेगी तो असलहों से लेकर अन्य विवाद पर उसकी नजर रहेगी और समय रहते अपराध रोका जा सकता है। हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा। पुलिसवाले रहेंगे तो कोई असलहा लहराने और हवा में गोलियां चलाने की हिमाकत तो नहीं ही करेगा।
गोरखपुर के एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि शादी समारोह में कई घटनाएं सामने आई है। आमतौर पर छोटे विवाद बड़ा रूप ले लेते हैं। इसे देखते हुए पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह अपने इलाके में होने वाले शादी समारोह में शामिल हों ताकि उनकी नजर बनी रहे और छोटे अपराध को बड़ा होने से पहले ही रोक सकें।