Samajwadi Party Leader Azam Khan FIR: गिरफ्तार होंगे सपा नेता आजम खान? हज समिति ने दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला /image: Social Media
लखनऊ। Samajwadi Party Leader Azam Khan FIR: यूपी राज्य हज समिति की भूमि घोटाले (Haj Committee Land Scam) मामले में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने हज समिति के तत्कालीन अध्यक्ष और सपा नेता (Samajwadi Party) आजम खान समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विजिलेंस जांच में हज समिति को 2.08 करोड़ रुपए की राजस्व क्षति होने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि ऐशबाग के कायमखेड़ा दुगांवा स्थित हज समिति की करीब 60 हजार वर्गफीट जमीन, खसरा संख्या 117, की बिक्री में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया और एक निजी फर्म को लाभ पहुंचाया गया।
Azam Khan Land Scam विजिलेंस को हज समिति की जमीन बिक्री में अनियमितता की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यूपी शासन के सतर्कता विभाग ने 3 मई 2024 को जांच के आदेश दिए थे। दस्तावेजों और जमीन बिक्री की प्रक्रिया की जांच पूरी होने के बाद जाँच में तत्कालीन अध्यक्ष आजम खान समेत दो सचिवों पर पद का दुरुपयोग करते हुए आमिश डेवलपर्स के पक्ष में जमीन का बैनामा कराने का आरोप है।
Samajwadi Party Leader Azam Khan FIR इस मामले में तत्कालीन सचिव लइक अहमद और डॉक्टर एमएए खान के साथ ही आमिश डेवलपर्स के प्रोपराइटर मोहम्मद अयूब और मुस्तकीम अहमद भी आरोपी बनाया गया है। जमीन बिक्री से हज समिति को 2 करोड़ 8 लाख 95 हजार के राजस्व नुकसान हुआ है।
विजिलेंस ने 8 फरवरी को जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन के आदेश पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज विजिलेंस लखनऊ सेक्टर के इंस्पेक्टर ध्रुव चंद्र मौर्य ने एफआईआर दर्ज कराई है।
ये भी पढ़ें