Govt Employees Holi Holiday. Image Source- IBC24
लखनऊः Employees Holi Holiday Order उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली पर्व को देखते हुए प्रदेश के सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी नियमित कर्मचारियों का वेतन हर हाल में होली से पूर्व उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए हैं कि आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदा कर्मचारी, सफाईकर्मी तथा अन्य अस्थायी कर्मचारियों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो। वेतन भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Employees Holi Holiday Order मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों को आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है। शासन स्तर से स्पष्ट किया गया है कि भुगतान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। बता दें कि शासन द्वारा 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया गया है। वहीं 2, 3 और 4 मार्च को होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कर्मचारियों को 3 मार्च 2026 का विशेष अवकाश भी प्रदान किया गया है। 1 मार्च को रविवार होने के कारण सामान्य अवकाश रहेगा, जबकि 2 मार्च को होलिका दहन के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित है।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश के वित्त विभाग ने सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि होली की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए वेतन और पेंशन वितरण की प्रक्रिया फरवरी माह के अंतिम कार्यदिवस तक हर हाल में पूर्ण कर ली जाए। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहार से पूर्व सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को उनका भुगतान समय पर मिल सके।