CM Sai Transferred Dhan Bonus : टिडिंग…टिडिंग…! सीएम साय ने 25.28 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए बोनस की रकम, आपके खाते में भी आया क्या? अब मनेगी अन्नदाताओं की असली होली

CM Sai Transferred Dhan Bonus : टिडिंग...टिडिंग...! सीएम साय ने 25.28 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए बोनस की रकम, आपके खाते में भी आया क्या? अब मनेगी अन्नदाताओं की असली होली

CM Sai Transferred Dhan Bonus : टिडिंग…टिडिंग…! सीएम साय ने 25.28 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए बोनस की रकम, आपके खाते में भी आया क्या? अब मनेगी अन्नदाताओं की असली होली

CM Sai Transferred Dhan Bonus : टिडिंग...टिडिंग...! सीएम साय ने 25.28 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए बोनस की रकम / Image: IBC24

Modified Date: February 28, 2026 / 04:18 pm IST
Published Date: February 28, 2026 3:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपये की बोनस ट्रांसफर
  • कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस कदम को बताया ऐतिहासिक
  • किसानों के घरों में होली का त्योहार दोगुनी खुशी के साथ मनाया जाएगा

बिलासपुर: CM Sai Transferred Dhan Bonus  छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने किसानों को होली की सौगात दे दी है। सीएम साय ने आज किसानों के खाते में धान के बोनस की रकम ट्रांसफर कर दी है। सीएम साय ने कृषक उन्नति योजना के तहत 25.28 लाख किसानों के खाते में 10,324 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। सीएम साय के इस सौगात के बाद अब प्रदेश के अन्नदाताओं की असली होली मनेगी। वहीं, इस मौके पर मौजूद प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने आज के दिन को ऐतिहासिक बताया है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 10,324 करोड़ रुपए की राशि जा रही है। छग के जरूरत के साथ दूसरे प्रदेश और देश के लोगों का भी पेट भरने का काम हमारे किसान कर रहे हैं।

वहीं, बोनस की रकम ट्रांसफर किए जाने के बाद सीएम साय ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कई किसानों से भी बात की है। जगदलपुर की किसान बसंती ने सीएम साय से बात करते हुए कहा कि उनके खाते में 36 हजार रुपए आए हैं। इस राशि का उपयोग परिवार के लिए करेंगे। अब अच्छे से होली का त्यौहार मनाएंगे।

कोरबा के किसान रामायण सिंह से CM साय ने किया संवाद करते हुए कहा कि उन्हें 53 हजार रुपए मिले हैं, जिसका वो घर बनाने के लिए उपयोग करेंगे। जांजगीर के किसान समर्थ सिंह से CM साय को बताया कि 1 लाख 31 हजार रुपए मिले हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"