UP Dulha-Dulhan News: दूल्हे ने मंच पर ही दुल्हन के साथ कर दी ऐसी हरकत, देखकर हैरान रह गए घराती और बाराती, बुलानी पड़ी पुलिस

Ads

UP Dulha-Dulhan News: बाराबंकी जिले में शादी समारोह में बवाल मच गया। दरअसल, जयमाला के दौरान मंच पर सेल्फी को लेकर विवाद शुरू हुआ

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 09:32 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 09:40 PM IST

UP Dulha-Dulhan News/Image Credit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • बाराबंकी जिले में शादी समारोह में मचा बवाल।
  • बारातियों और घरातियों के बीच जमकर हुआ विवाद।
  • पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

UP Dulha-Dulhan News: बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शादी समारोह में बवाल मच गया। दरअसल, जयमाला के दौरान मंच पर सेल्फी को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते शादी का माहौल तोड़फोड़ और मारपीट में बदल गया। यह पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर कस्बे की है, जहां शुक्रवार देर रात करीब एक बजे दूल्हे और दुल्हन (UP Dulha-Dulhan News) पक्ष के बीच जमकर बवाल हुआ।

क्या है पूरा मामला?

UP Dulha-Dulhan News:  अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, गणेशपुर निवासी एक मूर्तिकार ने अपनी बेटी की शादी बहराइच जिले के एक युवक से तय की थी। 20 फरवरी की रात बारात बैंड-बाजे के साथ पूरे धूमधाम से पहुंची। सभी रस्मे काफी शांति से पूरी की गई और इसके बाद जयमाला की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा सेहरा बांधकर स्टेज पर पहुंचा और कुछ देर बाद दुल्हन भी जयमाल के लिए मंच पर आई।

इसके बाद लोग दूल्हे के साथ लगातार सेल्फी लेने लगे। दूल्हे ने कई बार मना किया, लेकिन लोग नहीं माने। इसी बात पर वह नाराज हो गया (UP Dulha-Dulhan News)  और कथित रूप से दुल्हन को लात मार दी। दुल्हन के पिता ने हाथ जोड़कर समझाने की कोशिश की तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई और उन्हें स्टेज से नीचे धकेल दिया गया। इस घटना के बाद माहौल अचानक बिगड़ गया।

घराती-बराती में हुई लड़ाई

UP Dulha-Dulhan News:  दूल्हे की इस हरकत के बाद घराती और बाराती आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हुई और दोनों तरफ से जमकर तोड़फोड़ की गई। करीब दस से पंद्रह मिनट तक जमकर मारपीट होती रही। कई लोगों को चोटें आईं। दुल्हन पक्ष के मामा, चाचा और चचेरे भाई घायल हुए, जबकि दूल्हे के बहनोई का सिर फट गया और उसकी बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

ग्रामीणों ने इस विवाद की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। (UP Dulha-Dulhan News)  पुलिस की टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूर्व प्रधान दीपचंद शिल्पकार की मौजूदगी में करीब डेढ़ घंटे तक पंचायत चली। पंचायत में तय हुआ कि टूटी कुर्सियों और अन्य सामान का कुल नुकसान पांच हजार रुपये है, जिसे दोनों पक्षों ने बराबर-बराबर वहन करने पर सहमति जताई।

दुल्हन ने दूल्हे पर लगाए गंभीर आरोप

UP Dulha-Dulhan News:  वहीं इस मामले में दुल्हन के पिता का बयान भी सामने आया है। दुल्हन और उसके पिता ने आरोप लगाया कि, शादी के दौरान दूल्हा नशे में था और इसी कारण से उसने मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूल्हे का कहना है कि स्टेज पर मौजूद लोगों ने विवाद शुरू किया और उस पर शराब पीने का झूठा आरोप लगाया। आखिरकार समझौते के (UP Dulha-Dulhan News)  बाद सुबह करीब चार बजे से शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई है, लेकिन यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दी जाती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-