आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई टली

आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई टली

आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में सुनवाई टली
Modified Date: March 12, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: March 12, 2026 8:34 pm IST

सुलतानपुर (उप्र), 12 मार्च (भाषा) सुलतानपुर की एमपी/एमएलए अदालत में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ आचार संहिता के एक पुराने मामले की सुनवाई गवाह के पेश नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार को टल गई।

अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 19 मार्च की तिथि नियत की है।

संजय सिंह के अधिवक्ता मदन प्रताप सिंह ने बताया कि गवाहों के उपस्थित न होने के कारण साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए जा सके। उन्होंने कहा कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।

यह मामला बंधुआकला क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित है। घटना 13 अप्रैल 2021 की है, जब आरोप लगा था कि पंचायत चुनाव के दौरान बंधुआकला थानाक्षेत्र के हसनपुर गांव में जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के समर्थन में बिना अनुमति के एक सभा आयोजित की गई थी।

पुलिस ने इस संबंध में संजय सिंह सहित 12 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी और जगदीश यादव समेत कुल 11 लोगों को आरोपी बनाया गया।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक


लेखक के बारे में