गाजीपुर, एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की बिरनो थाना पुलिस ने सोमवार को दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 700 ग्राम हेरोइन बरामद की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद हेरोइन की कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है।
अधिकारी के मुताबिक, गिरफ्तार तस्करों की पहचान इंद्रजीत विश्वकर्मा और अरशद जमाल उर्फ मेराज के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बिरनो पुलिस ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत वांछित इंद्रजीत और अरशद को सोमवार सुबह गन्नापुर गांव के पास हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उनके पास से 700 ग्राम हेरोइन मिली, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये आंकी गई है।
राजा ने बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा
सं आनन्द पारुल
पारुल