प्रतापगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

Ads

प्रतापगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत

  •  
  • Publish Date - December 26, 2023 / 04:36 PM IST,
    Updated On - December 26, 2023 / 04:36 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र) 26 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा थाना कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुंडा के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश कुमार पाल ने मंगलवार को बताया कि थाना मानिकपुर क्षेत्र के मानिकपुर कस्बे के रहने वाले हरिलाल (50) पत्नी यशोदा (48) के साथ बाइक पर सवार होकर कुंडा के ढिकुही गांव में जा रहे थे, तभी क्षेत्र के मवई दुवर नाले के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

एसएचओ ने बताया कि उपचार के लिए दोनों को स्थानीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसा करने वाला चालक वाहन लेकर फरार हो गया है।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन