BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

UP News: महज इस बात पर हैवान बना पति, गर्म प्रेस से जलाया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, दोस्तों को घर में बुलाकर दिया घिनौने वारदात को अंजाम

महज इस बात पर हैवान बना पति, गर्म प्रेस से जलाया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, Husband Burnt Wife’s Private Parts with a Hot Iron

Husband Burnt Wife's Private Part. Image Source- IBC24

Husband Burnt Wife's Private Part. Image Source- IBC24

Deepak Sahu
Published: 04 Dec 2025 | 9:53 pmModified: 05 Dec 2025 | 12:29 am

हापुड़ः Husband Burnt Wife's Private Part उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक महिला ने अपने पति और उसके पांच साथियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्रयास किया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न सिर्फ उसकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि हाथ-पैर पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट और बाजू को प्रेस से जला दिया। पीड़िता की शिकायत पर पहले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद वह न्यायालय की शरण में पहुंची। अदालत के आदेश पर अब बाबूगढ़ थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Husband Burnt Wife's Private Part बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी करीब 17 वर्ष पहले मनोज नामक व्यक्ति से हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति चरित्रहीन है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता रहा है। घटना वाली 24 सितंबर की रात करीब 11 बजे, मनोज ने अपने साथियों श्रीचंद, रोहताश, संजय और सुभाष के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। महिला के अनुसार, श्रीचंद ने उसके हाथ जबकि रोहताश ने पैर पकड़ लिए। संजय और सुभाष ने उसके शरीर को दोनों ओर से दबा लिया। इसी दौरान पति मनोज ने गर्म प्रेस से उसकी बाजू और प्राइवेट पार्ट को जला दिया।

महिला के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोप है कि पीड़िता जब शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची, तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद से महिला आरोपियों से जान बचाती फिर रही है। उसने बताया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल और आधार कार्ड भी छीन लिया है।

इन्हें भी पढ़ें: –

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu
Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Husband burnt wife's private parts with a hot iron

उत्तर प्रदेश

और भी पढ़ें ›
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm
उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

उप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 7:47 pm