IAS-PCS Transfer & Posting: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, देर रात जारी हुआ आदेश, नहीं लगी अधिकारियों को भनक, 4 PCS अधिकारियों का भी ट्रांसफर

Ads

IAS-PCS Transfer & Posting: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, देर रात जारी हुआ आदेश, नहीं लगी अधिकारियों को भनक, 4 PCS अधिकारियों का भी ट्रांसफर

  •  
  • Publish Date - March 14, 2026 / 07:15 AM IST,
    Updated On - March 14, 2026 / 07:15 AM IST

IAS Transfer & Posting | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 7 आईएएस और 4 पीसीएस अधिकारियों का तबादला
  • गृह विभाग का सचिव पद वरिष्ठ आईएएस प्रकाश बिंदु को मिला
  • नोएडा इंजीनियर की मौत के बाद प्रतीक्षारत लोकेश एम का तबादला चर्चा में

नई दिल्ली: IAS Transfer & Posting उत्तर प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां एक साथ कई आईएएस अधिकारियों के ताबदले हुए हैं। साथ ही चार पीसीएस अधिकारियों को भी इधर से उधर किया गया है। इसमें प्रतीक्षारत चल रहे लोकेश एम का नाम प्रमुख है। जिनको नोएडा इंजीनियर की मौत के बाद तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में डीजीपी मुख्यालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है।

इन 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला

UP Transfer News जारी आदेश के अनुसार, तबादलों की सूची में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रकाश बिंदु को गृह विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। गृह विभाग राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है, जो कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय से जुड़ा होता है। इसके अलावा आईएएस डा. लोकेश एम प्रतीक्षारत सचिव लोक निर्माण विभाग, महेंद्र प्रसाद प्रतीक्षारत से विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग, नीना शर्मा निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी से प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग तथा महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम बनाई गई हैं। संजय कुमार महानिदेशक सार्वजनिक उद्यम से निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, रघुबीर विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य से विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण, आशीष कुमार प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन निगम को वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव धार्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

क्रम संख्या अधिकारी का नाम वर्तमान/पूर्व पद नया पद / अतिरिक्त प्रभार
1 प्रकाश बिंदु (IAS) सचिव, गृह विभाग
2 डॉ. लोकेश एम (IAS) प्रतीक्षारत सचिव, लोक निर्माण विभाग
3 महेंद्र प्रसाद प्रतीक्षारत विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय विभाग
4 नीना शर्मा निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी प्रमुख सचिव, सार्वजनिक उद्यम विभाग एवं महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम
5 संजय कुमार महानिदेशक, सार्वजनिक उद्यम निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी
6 रघुबीर विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य विशेष सचिव, दिव्यांगजन सशक्तीकरण
7 आशीष कुमार प्रबंध निदेशक, राज्य पर्यटन निगम वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव, धर्मार्थ कार्य का अतिरिक्त प्रभार

चार पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ राज्य सरकार ने चार पीसीएस अधिकारियों के भी (PCS Transfer News) तबादले किए हैं। पीसीएस अधिकारियों में प्रदीप कुमार सिंह-दो एसडीएम झांसी से एसडीएम गोंडा बनाए गए हैं। वहीं सुरेंद्र कुमार को कानपुर मंडल में अपर आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद मंडल स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के समन्वय के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा वेद प्रिय आर्य एसडीएम जालौन से एडीएम (न्यायिक) मथुरा और गुलाब सिंह विशेष कार्याधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी से एडीएम (न्यायिक) कुशीनगर बनाए गए हैं।

क्रम संख्या अधिकारी का नाम वर्तमान/पूर्व पद नया पद
1 प्रदीप कुमार सिंह एसडीएम, झांसी एसडीएम, गोंडा
2 सुरेंद्र कुमार अपर आयुक्त, कानपुर मंडल
3 वेद प्रिय आर्य एसडीएम, जालौन एडीएम (न्यायिक), मथुरा
4 गुलाब सिंह विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी एडीएम (न्यायिक), कुशीनगर

इन्हें भी पढ़े:-

गृह विभाग का सचिव पद क्यों महत्वपूर्ण है?

गृह विभाग कानून व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय से जुड़ा होता है, इसलिए यह पद बेहद अहम माना जाता है।

कितने आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है?

कुल 7 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।

कितने पीसीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है?

कुल 4 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।