हिंदू धर्म के खिलाफ वीडियो से संबंधित मामले में न्यू आगरा में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर गोरखपुर भेजी गई
हिंदू धर्म के खिलाफ वीडियो से संबंधित मामले में न्यू आगरा में ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर गोरखपुर भेजी गई
आगरा, 14 जुलाई (भाषा) आगरा पुलिस ने हिंदू विरोधी भाषण देने के आरोप में शिक्षिका ऊषा सेंगर के खिलाफ ‘जीरो’ प्राथमिकी दर्ज की है, जिसके खिलाफ हिंदू महासभा एवं अखंड भारत हिंदू संस्थान ने विरोध दर्ज कराया था।
थाना प्रभारी न्यू आगरा धर्मेंद्र कुमार भाटी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत प्राथमिकी दर्ज गोरखपुर जिले के थाना कैंट भेजी है, जहां हुए एक कार्यक्रम का वह वीडियो बताया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर पुलिस मामले की जांच करेगी।
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट और अखंड भारत हिंदू संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर के अनुसार शनिवार को दोनों संगठनों के सदस्यों ने न्यू आगरा थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।
सं भाषा जोहेब
जोहेब

Facebook


