उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक ने किशोरी का बलात्कार किया

Ads

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में युवक ने किशोरी का बलात्कार किया

  •  
  • Publish Date - December 21, 2021 / 12:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 दिसंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर में एक युवक द्वारा एक किशोरी का कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता के पिता ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई कि एक युवक उनकी बेटी को अपने घर ले गया, जहां उसने उसका कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने किशोरी को धमकी दी थी कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, जिले के चरथावल इलाके में दो युवकों ने 16 वर्षीय एक दलित किशोरी का कथित रूप से यौन उत्पीड़न किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसने बताया कि पुरकाजी इलाके में एक नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के एक अन्य मामले में दो युवाओं को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा सिम्मी शाहिद

शाहिद