UP Weather Update : प्रदेश में बढ़ती ठंड का प्रकोप..! 30 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी, इस शहर में दर्ज हुआ सबसे न्यूनतम तापमान

Ads

UP Weather Update : मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में इस सप्ताहांत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

  •  
  • Publish Date - December 30, 2023 / 07:17 PM IST,
    Updated On - December 30, 2023 / 07:20 PM IST

UP Weather Update

UP Weather Update : लखनऊ। यूपी के ठंड का कहर साफतौर से देखा जा रहा है। लगातार कई जिलों में बढ़ती ठंड का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में इस सप्ताहांत में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

read more : MP ministers’ Departments Distributed : जल्द ही सस्पेंस होगा खत्म, कुछ देर में मोहन के मंत्रियों के विभागों की सूची हो सकती है जारी.. 

UP Weather Update : मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये बयान के अनुसार, राज्य की राजधानी लखनऊ समेत 30 जिलों में शनिवार और रविवार को, विशेष रूप से रात और सुबह के समय घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं। शुक्रवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम होकर लगभग 40 मीटर रह गई और अगले दो दिनों में सुधार होकर इसके लगभग 50 मीटर होने की उम्मीद है। कोहरे को देखते हुए स्थानीय जिला प्रशासन ने अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

 

राजधानी लखनऊ में पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली समेत बड़े वाहनों के पीछे ‘रिफ्लेक्टर’ लगाने का अभियान शुरू किया है। बरेली, बाराबंकी, मुरादाबाद, अलीगढ़ समेत कई जिलों में यातायात पुलिस ने इसी तरह की पहल शुरू की है। इसी बीच, राज्य में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शक्रवार सुबह आठ बजे से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि के दौरान प्रदेश के अयोध्या, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई।

 

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ताजा खबर