आगरा में निर्दलीय प्रत्याशी को पीटा

आगरा में निर्दलीय प्रत्याशी को पीटा

आगरा में निर्दलीय प्रत्याशी को पीटा
Modified Date: May 5, 2024 / 10:24 pm IST
Published Date: May 5, 2024 10:24 pm IST

आगरा, एक मई (भाषा) आगरा (सुरक्षित) सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे एक निर्दलीय प्रत्याशी पर रविवार की सुबह हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने घर में घुसकर उन्हें पीटा जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, महेंद्र सिंह आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं और आरोपियों ने घर में घुसकर उन्हें जूते से पीटा और सिर पर किसी वस्तु से प्रहार किया जिससे वह घायल हो गए।

पीड़ित ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को थाने ले आई। सिंह का कहना है कि उन पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाया जा रहा था।

इस संबंध में थाना एत्माद्दौला प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्रा का कहना है कि सिंह थाने आए थे, मगर उन्होंने शिकायत वापस ले ली।

आगरा सीट पर सात मई को मतदान होगा।

भाषा सं. नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में