Anshika Verma KK Bishnoi Wedding. Image Source- IBC24
लखनऊः Anshika Verma KK Bishnoi Wedding उत्तर प्रदेश कैडर के दो जांबाज आईपीएस अधिकारी कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा मार्च 2026 में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। वर्तमान में संभल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में तैनात केके बिश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा की शादी की रस्में 27 मार्च से राजस्थान के बाड़मेर में शुरू होंगी। इसके बाद जोधपुर में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। दोनों अधिकारियों की यह प्रेम कहानी गोरखपुर में तैनाती के दौरान शुरू हुई थी, जो अब परिवारों की सहमति से विवाह के मुकाम तक पहुंच गई है। सख्त प्रशासनिक शैली के लिए पहचाने जाने वाले केके बिश्नोई को वर्ष 2025 में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया जा चुका है, वहीं अंशिका वर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।
Anshika Verma KK Bishnoi Wedding आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई संभल में तैनाती से पहले करीब 29 महीने तक गोरखपुर में एसपी सिटी के पद पर कार्यरत रहे। इसी दौरान उनकी मुलाकात 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा से हुई थी, जो उस समय वहां एएसपी के रूप में तैनात थीं। साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता अब शादी तक पहुंच गया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संवेदनशील जिले संभल में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केके बिश्नोई को वहां तैनात किया था। संभल में पदभार संभालने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, जहां उन्हें अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश मिले थे। संभल हिंसा मामले में निर्णायक कार्रवाई के बाद उन्हें मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया गया था।
कृष्ण कुमार बिश्नोई की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद प्रभावशाली है। उन्होंने फ्रांस सरकार की स्कॉलरशिप पर पेरिस स्कूल ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स से अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में मास्टर डिग्री हासिल की है। आईपीएस बनने से पहले वह संयुक्त राष्ट्र (UN) में करीब 30 लाख रुपये सालाना पैकेज पर कार्यरत थे, लेकिन देश सेवा के लिए उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी।
मुख्यमंत्री मेडल सम्मान समारोह के दौरान केके बिश्नोई के माता-पिता गंगा देवी और सुजाना राम बिश्नोई की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। अब परिवार अपनी बहू के रूप में ‘लेडी सिंघम’ के नाम से मशहूर आईपीएस अंशिका वर्मा का स्वागत करने के लिए तैयार है।