लखनऊ, 23 सितंबर (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव के इस्तीफे के बाद उनकी जगह मोहम्मद जासमीर अंसारी को बतौर नेता प्रतिपक्ष नामित किया है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति को बुधवार को भेजे गए पत्र में इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि लाल बिहारी यादव ने 23 सितंबर 2026 को विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है।
दरअसल, लाल बिहारी यादव का कार्यकाल आगामी छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है और उनके समेत विधान परिषद की कुल 11 सीटों के लिये अगले महीने चुनाव होना है।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य मोहम्मद जासमीर अंसारी सीतापुर जिले के लहरपुर कस्बे के निवासी हैं।
भाषा सलीम शफीक
शफीक