Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: रिलीज के 17 दिन बाद ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकार, फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड, अब तक की कमाई जानें यहां
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17 / image source: beingshivam_90 x handle
- अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है।
- फिल्म के रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म बड़े पर्दे पर छाई हुई है।
- फिल्म ने 17वें दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए करोड़ों की कमाई की है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2′ का जलवा बॉक्स ऑफिस पर कायम है। फिल्म के रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म बड़े पर्दे पर छाई हुई है। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में 1564.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीँ फिल्म ने 17वें दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए करोड़ों की कमाई की है। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे शनिवार को 25.65 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को 28.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म को टोटल 14,172 शोज पर दिखाया गया। 17वें दिन फिल्म के कलेक्शन में 19 परसेंट की ग्रोथ दिखी।
फिल्म ने किस भाषा में की कितनी कमाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने तेलुगू में 70 लाख, तमिल में 50 लाख, मलयालम में 5 लाख, और कन्नड़ में 15 लाख रुपए की कमाई की है। फिल्म के 17वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं पर अगर फिल्म ने तीसरे शनिवार को 25.65 करोड़ की कमाई की है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 985.02 करोड़ हो गया है। (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17) बता दें कि फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 1179.3 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 385 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का हर दिन का कलेक्शन
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: ‘धुरंधर 2’ के डे वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ कमाए थे. पहले दिने 102.55 करोड़, दूसरे दिन 80.72 करोड़, तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़, पांचवें दिन 56.60 करोड़, सातवें दिन 48.75 करोड़ आठवें दिन 49.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए. नौवें दिन फिल्म ने 41.75 करोड़, दसवें दिन 62.85 करोड़, 11वें दिन 68.10 करोड़, 12वें दिन 25.30 करोड़, 13वें दिन 27.25 करोड़ 14वें दिन 20.10 करोड़, 15वें दिन 18.30 करोड़ का कलेक्शन किया। (Dhurandhar 2 Box Office Collection) दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 263.65 करोड़ कमाए।16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़ कमाए थे।
फिल्म ने नजर आ रहे ये सितारें
इस फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स हैं। फिल्म को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Petrol Diesel Price 05 April 2026: 25 रुपए महंगा हुआ डीजल, अब भारत की जनता को भी ईंधन के लिए करनी पड़ेगी जेब ढीली, जानिए पेट्रोल के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई
UP Viral Video: घर में थार गाड़ी को पार्क कर रहा था पोता, अचानक लग गया बैक गियर, फिर हो गया ये कांड, वीडियो देखकर कांप उठेगी रूह - Jashpur Crime News: जादू-टोना के शक में शख्स ने वृद्ध महिला के साथ कर दिया कांड, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान, इलाके में फैली सनसनी

Facebook


