Jhansi Online Betting Racket : खाकी का साथ और ‘सट्टा क्वींस’ का हाथ, ऐसे खुला हाई-प्रोफाइल सट्टा सिंडिकेट का राज, रेड में मिली दौलत देख पुलिस भी रह गई दंग

Ads

झांसी में 'ऑपरेशन 720' के तहत पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाई-प्रोफाइल सेंटर का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 1.46 करोड़ रुपये का सोना, 11 लाख की चांदी और 19 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, जबकि मामले में नाम आने पर आरोपी सिपाही रजत को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 08:31 AM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 08:31 AM IST

Jhansi Online Betting Racket / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • पॉश कॉलोनी के फ्लैट से ऑनलाइन सट्टा सेंटर का भंडाफोड़
  • 1.46 करोड़ का सोना, 11 लाख की चांदी और 19 लाख कैश बरामद
  • आरोपी सिपाही रजत बर्खास्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

झाँसी : Jhansi Online Betting Racket  उत्तर प्रदेश के झाँसी ज़िले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन 720’ के तहत पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कारोबारियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीपरी बाजार इलाके की एक पॉश कॉलोनी में छापेमारी कर पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सट्टा सेंटर का पर्दाफाश करते हुए एक फ्लैट से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 1.46 करोड़ का सोना, 11 लाख की चाँदी और करीब 19 लाख कैश जिसमें 9 बिस्किट, 939 ग्राम सोना, 4 KG चांदी के बिस्किट बरामद किए है। पुलिस ने मौके से सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाले लैपटॉप और मोबाइल भी मिले हैं।

Jhansi Satta Case सिपाही रजत द्वारा संचालित किया जा रहा था सेंटर

मिली जानकारी के अनुसार, यह सट्टा सेंटर लंबे समय से सुमित साहू, आशीष और सिपाही रजत द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस की दबिश से महज कुछ देर पहले आरोपी सिपाही रजत को भनक लग गई और वह वहां से फरार होने में कामयाब रहा। मौके से पकड़ी गई महिलाओं ने अपना नाम निशा खान और यशस्वी द्विवेदी बताया है। दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया कि गिरोह में कई बड़े नाम शामिल हैं।

सिपाही को सेवा से किया गया बर्खास्त

बता दें की मुख्य आरोपी सिपाही रजत पहले भी एक हादसे के मामले में जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद उसे हाल ही में बहाल कर पोस्टिंग दी गई थी, लेकिन सट्टा कांड में नाम आते ही एसएसपी ने उसे तुरंत पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस की टीमें अब फरार रजत और उसके साथियों की तलाश में मध्य प्रदेश के दतिया और झाँसी के कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

इन्हें भी पढ़ें: