उप्र मंत्रिमंडल विस्तार : कैलाश सिंह राजपूत ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ
उप्र मंत्रिमंडल विस्तार : कैलाश सिंह राजपूत ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ
लखनऊ, 10 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कैलाश सिंह राजपूत को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ‘जन भवन’ में आयोजित समारोह में राजपूत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के शीर्ष नेताओं में गिने जाने वाले राजपूत वर्तमान में कन्नौज की तिर्वा सीट से विधायक हैं। उन्होंने वर्ष 1996 में पहली बार इसी सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उसके बाद वह साल 2007 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर तिर्वा से ही विधायक चुने गये थे।
साल 2017 में वह एक बार फिर भाजपा से जुड़े और चुनाव जीतकर तीसरी बार और फिर 2022 में भी इसी सीट से चौथी दफा विधायक बने। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े रहे राजपूत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।
भाषा
सलीम रवि कांत

Facebook


