Mother Killed Son in Kanpur: प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

कानपुर के महाराजपुर में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने किशोर की मां को हिरासत में लिया है, जबकि उसके कथित साथी की तलाश जारी है।

Mother Killed Son in Kanpur: प्रेमी के साथ सेक्स में मशगूल थी अय्याश माँ.. 14 साल के बेटे ने देख लिया.. कहा ‘पापा को बताऊंगा’.. और फिर

Mother Killed Son in Kanpur in Illicit Affair || Neeraj Chaurasiya file

Modified Date: September 13, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: September 13, 2026 4:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पोस्टमार्टम में गला दबाने की पुष्टि
  • किशोर की मां पुलिस हिरासत में
  • कथित साथी की तलाश में जुटी पुलिस

Mother Killed Son in Kanpur in Illicit Affair: कानपुर: जिले महाराजपुर इलाके में दो दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई 14 साल के किशोर की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। शनिवार को आई रिपोर्ट में किशोर की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मामले में पुलिस ने उसकी मां को हिरासत में लिया है, जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

बेटे ने देख ली थे माँ की करतूत

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 9 बजे किशोर ने अपनी मां और उसके प्रेमी को घर में एक साथ देख लिया था। किशोर ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद मां और उसके साथी ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, माँ को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखे ले ने के बाद मृतक ने अपने पिता को ये बात बताने की बात कही थी। इसे माँ और प्रेम दोनों बुरी तरह डर गए। पोल खुलने के डर से दोनों ने मिलकर किशोर को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया।

पेट दर्द से मौत बताकर ग्रामीणों को किया गुमराह

Mother Killed Son in Kanpur in Illicit Affair: पुलिस के अनुसार, घटना के बाद महिला ने ग्रामीणों को गुमराह करने के लिए बताया कि उसके बेटे को अचानक पेट में दर्द हुआ था और देर रात उसकी मौत हो गई। आरोप है कि मां के कहने पर छोटे बेटे ने भी ग्रामीणों को यही बात बताई। हालांकि, किशोर के चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान देखे। इसके बाद उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घर से जरूरी सबूत जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम में गला दबाने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश

गांववालों के मुताबिक़ हत्या के बाद महिला का प्रेमी अपने घर लौटा और फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार के लोगों ने उसे बचा लिया, लेकिन इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि, किशोर के पिता गुजरात की एक निजी फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर वह शुक्रवार शाम कानपुर पहुंचे।

इन्हें भी पढ़ें:

‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी

शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ

युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी

काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव

सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रख


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown