कौशांबी: Kaushambi Ashram Rap Case: दिल्ली बॉर्डर से सटे यूपी के कौशांबी जिले में एक योग आश्रम में सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां आध्यात्मिक जीवन का पाठ पढ़ाने के नाम पर एक साध्वी के साथ अमानवीय कृत्य किया गया। पुलिस ने आश्रम की संचालिका और उसकी सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी युवक अभी फरार है।
Kaushambi Ashram Rap Case: घटना कौशांबी स्थित गुरुकुल शांतिधाम नामक आश्रम की है जहां दिव्य योग माया सरस्वती नाम की महिला द्वारा यह संस्था संचालित की जाती है। इस आश्रम में संयमित जीवन और योग साधना की शिक्षा देने का दावा किया जाता था। आरोप है कि संचालिका दिव्य योग माया सरस्वती और उसकी सहयोगी शबनम ने एक साध्वी को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर उसे संचालिका के भाई मुकुल के हवाले कर दिया। इसके बाद मुकुल ने बेहोश साध्वी के साथ दुष्कर्म किया।
Kaushambi Ashram Rap Case: पीड़िता के अनुसार होश में आने के बाद उसने खुद को अत्यंत कमजोर अवस्था में पाया और किसी तरह से स्थानीय थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आश्रम की संचालिका और उसकी सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुकुल की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल जांच कराई जा रही है। मुकुल की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।