Kushinagar Road Accident News/Photo Credit: IBC24 File
Kushinagar Road Accident News: कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर शनिवार को एक कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जिले के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के डुमरी स्वांगीपट्टी निवासी विवेक सिंह (25), शालू (31) पत्नी महेन्द्र सिंह तथा माधुरी (55) पत्नी अनिरुद्ध सिंह, एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोरखपुर दवा कराने जा रहे थे।
Kushinagar Road Accident News: पुलिस ने कहा कि शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र में हाटा-पिपराइच मार्ग पर सोनबरसा पट्टन के पास एक कार (आर्टिगा) एवं मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में मोटरसाइकिल चालक विवेक सिंह, दो महिलाएं शालू व माधुरी सिंह की मृत्यु मौके पर ही हो गई है। (Kushinagar Road Accident News) पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह ने बताया कि कार चालक को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-