Lakhimpur Road Accident Update | Photo Credit: AI
लखीमपुर: Lakhimpur Road Accident Update उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो और लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल है। (Lakhimpur Kheri Accident)
Lakhimpur Road Accident Update घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि ‘जनपद लखीमपुर खीरी में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन को घायलों व पीड़ितों को त्वरित व समुचित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’
मिली जानकारी के अनुसार, घटना लखीमपुर खीरी के थाना ईशानगर के उंचा गांव के NH730 पर हुआ है। (Lakhimpur Highway Accident) बताया जा रहा है कि लखीमपुर से मैजिक गाड़ी सवारी भरकर लखीमपुर से सिसैया जा रही थी, उधर सामने से बहराइच की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने टक्कर मार दी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव शुरू कर दिया है।
यह सड़क हादसा इतना भयानक था कि मैजिक वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही मौके पर सवारियों में चीखपुकार मच गई। यह देखकर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह मैजिक में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस टीम क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाइवे से हटाकर यातायात सुचारू करने में जुटी है।
लखीमपुर सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, ट्रक से टकराया वाहन#UttarPradesh #Lakhimpur #RoadAccident https://t.co/QrGhMIPirM
— IBC24 News (@IBC24News) May 18, 2026