Lucknow Bulldozer Action: राजधानी के सिविल कोर्ट में निगम की बड़ी काईवाई, वकीलों के इतने अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, मचा बवाल

Lucknow Bulldozer Action: राजधानी के सिविल कोर्ट में निगम की बड़ी काईवाई, वकीलों के इतने अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, मचा बवाल

Lucknow Bulldozer Action: राजधानी के सिविल कोर्ट में निगम की बड़ी काईवाई, वकीलों के इतने अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर, मचा बवाल

Lucknow Bulldozer Action | Photo Credit: AI

Modified Date: May 17, 2026 / 01:24 pm IST
Published Date: May 17, 2026 1:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में बुलडोजर कार्रवाई
  • जिला और सिविल कोर्ट परिसर के पास 240 अवैध ढांचे ध्वस्त
  • नगर निगम का दावा, कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की ग

लखनऊ: Lucknow Bulldozer Action उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की हे। प्रशासन ने जिला और सिविल कोर्ट परिसर के करीब 240 अवैध चैंबरों, दुकानों और अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। (Bulldozer Action News) बताया जा रहा है कि यहां नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची थी और कई चैंबरों को हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान वकीलो ने विरोध प्रदर्शन भी किया और जमकर नारेबाजी की। (UP Bulldozer Action)

Lucknow Nagar Nigam Action आपको बता दें कि नगर निगम की इस कार्रवाई से राजधानी में हड़कंप मच गया है। सुबह जैसे ही नगर निगम की टीम जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची, बड़ी संख्या में वकील और दुकानदार वहां जमा हो गए। कार्रवाई का विरोध करते हुए वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह पूरी कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा अनुराधा सिंह की याचिका पर दिए गए सख्त निर्देश के बाद की गई है।

वहीं दूसरी ओर वकीलों का आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें उचित समय नहीं दिया और बैठने का कोई दूसरा विकल्प दिए बिना ही उनके चैंबर तोड़ दिए। मौके पर वकीलों के भारी विरोध को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

नगर निगम अधिकारियों ने ​किया बड़ा दावा

नगर निगम अधिकारियों ने दावा किया कि कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है और अवैध कब्जा हटाना जरूरी था। लेकिन अधिवक्ताओं का सवाल है कि अगर कोर्ट ने 72 चैंबर हटाने को कहा था, तो उससे तीन गुना ज्यादा ढांचे क्यों गिराए गए? लखनऊ में यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर कई जगह बुलडोजर अभियान चल रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।