Lucknow Fire News Today: जवाहर भवन में अचानक मची अफरातफरी, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप

Ads

Lucknow Fire News Today: जवाहर भवन में अचानक मची अफरातफरी, जान बचाकर इधर उधर भागे लोग, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 11:18 AM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 01:31 PM IST

Lucknow Fire News Today | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • जवाहर भवन में आग
  • चौथी मंजिल की कैंटीन से धुआं उठा
  • दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर

लखनऊ: Lucknow Fire News Today उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज क्षेत्र स्थित बहुमंजिला सरकारी इमारत जवाहर भवन में सोमवार को आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिसकर्मी मौके पर जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Lucknow Fire News Today जवाहर भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के निदेशालय और कार्यालय संचालित होते हैं। इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन में आग लगी, जिसे बुझाने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, सुबह कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने इमारत से धुआं उठता देखा, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे तथा युद्धस्तर पर आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। एहतियात के तौर पर इमारत में मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल दिया गया है। जवाहर भवन में आम लोगों का प्रवेश बिना पास के प्रतिबंधित है। अधिकारियों के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

इन्हें भी पढें:-

आग कहां लगी थी?

चौथी मंजिल पर स्थित कैंटीन में।

क्या किसी की जान गई है?

नहीं, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

आग बुझाने के लिए क्या कदम उठाए गए?

दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया।