Lucknow Vikas Nagar Fire: राजधानी के 250 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी भीषण आग, चपेट में आने से जिंदा जले चार मासूम, Video देखकर दहल जाएगा दिल

Ads

Lucknow Vikas Nagar Fire: राजधानी के 250 से ज्यादा झोपड़ियों में लगी भीषण आग, चपेट में आने से जिंदा जले चार मासूम, Video देखकर दहल जाएगा दिल

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 07:21 AM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 07:22 AM IST

Lucknow Vikas Nagar Fire | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • विकास नगर सेक्टर 14 में लगी भीषण आग
  • 250+ झोपड़ियां जलकर खाक
  • हादसे में 4 बच्चों की मौत

लखनऊ: Lucknow Vikas Nagar Fire देश के कई हिस्सों में गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। वहीं अब इस गर्मी में आग लगने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक बड़ा हादसा (Lucknow Fire News) हो गया। यहां झुग्गी-झोपड़ियों में अचानक भीषण आग (Fire News) लग गई। चपेट में आने से 4 बच्चों की जलकर मौत हो गई। आग लगने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

Lucknow Vikas Nagar Fire चीखते हुए बाहर भागे लोग

मिली जानकारी के अनुसार, घटना विकासनगर (Vikas Nagar Fire News) इलाके की है। बताया जा रहा है कि विकास नगर सेक्टर 14 में रिंग रोड के किनारे खाली पड़े प्लाट में लगभग पांच सौ झोपड़ियां बनी थी। जिसमें करीब 2 हजार लोग रहत थे। इसी दौरान बुधवार को दोपहर के समय यहां अचानक आग भड़क उठी और हवा के साथ आग तेजी से फैल गया। जिससे 250 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर खाक हो गई। आग फैलते ही झोपड़ियों में रखे 30 से ज्यादा सिलिंडर और रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर में ताबड़तोड़ धमाके होने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की आवाज सुनते ही लोग चीखते हुए बाहर की तरफ भागे। वहीं आग की चपेट में आने से 4 बच्चों की मौत हो गई।

दमकल 20 गाड़ियां ने बुझाई आग

इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल 20 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही, लेकिन संकरी गलियों और तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। पूरा आसमान धुएं के गुबार से भर गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश

हादसे के बाद बस्ती में चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। मेहनत-मजदूरी कर पाई-पाई जोड़ने वाले लोगों का जीवन भर की पूंजी और सामान जलकर राख हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों को हरसंभव इलाज मुहैया कराया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

आग किस इलाके में लगी थी?

यह हादसा लखनऊ के विकास नगर सेक्टर 14 में हुआ।

कितनी झोपड़ियां आग में जल गईं?

करीब 250 से अधिक झोपड़ियां आग में जलकर खाक हो गईं।

इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

आग की चपेट में आने से 4 बच्चों की मौत हो गई।