SP Leader Abuses PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को सपा नेता ने दी गाली.. बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा, ‘लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात’..

SP Leader Abuses PM Modi Viral Video: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी को लोकतांत्रिक मर्यादा पर हमला बताया।

SP Leader Abuses PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को सपा नेता ने दी गाली.. बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा, ‘लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात’..

SP Leader Abuses PM Modi Viral Video || Image- AI Generated File

Modified Date: May 11, 2026 / 11:12 pm IST
Published Date: May 11, 2026 11:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सपा सांसद की टिप्पणी पर सीएम योगी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
  • योगी ने बयान को लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात बताया।
  • मुख्यमंत्री ने इसे देशवासियों के जनादेश का अपमान कहा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सांसद पर खूब बरसे। उन्होंने सांसद के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। (SP Leader Abuses PM Modi) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सांसद का यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है। मुख्यमंत्री ने सपा सांसद की इस टिप्पणी को 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान बताया। सीएम योगी ने कहा कि देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी।

धर्म पर हमला तो मिलेगा ‘मुहतोड़’ जवाब : सीएम योगी

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सनातन धर्म ने कभी किसी पर जबरन शासन नहीं किया, लेकिन अगर धर्म पर हमला होगा, तो उसका डटकर मुकाबला किया जाएगा और “मुंहतोड़ जवाब” दिया जाएगा। सीएम योगी बागपत के भगवानपुर नांगल गांव स्थित शिव गोरखनाथ आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने नवनाथ मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वह लगभग सवा घंटे तक आश्रम में रहे। (SP Leader Abuses PM Modi) इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतगण और भाजपा नेता मौजूद थे।

भारत की संस्कृति विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित रही है: सीएम योगी

सीएम योगी ने अयोध्या में बने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा, “हम लगातार संघर्ष करते रहे और परिणाम सबके सामने है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। कोई उसे रोक नहीं पाया।” उन्होंने कहा कि “धर्मो रक्षति रक्षितः” की भावना भारतीय संस्कृति का मूल है और अगर हम धर्म की रक्षा करेंगे, तो धर्म भी हमारी रक्षा करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि सनातन परंपरा ने कभी किसी को गुलाम बनाने या किसी की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति विश्व कल्याण की भावना से प्रेरित रही है।

सीएम योगी ने 11 मई की तारीख के ऐतिहासिक महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसी दिन सोमनाथ मंदिर की पुनः प्राण प्रतिष्ठा का स्मरण किया जाता है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमनाथ महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा कि उन्हें खुद काशी विश्वनाथ धाम से इस अवसर का साक्षी बनने का अवसर मिला।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

CM Yogi Adityanath News:  मुख्यमंत्री ने पोखरण परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को अपनी सामरिक शक्ति का परिचय दिया था। उन्होंने कहा कि भारत की शक्ति केवल अपनी सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए भी महत्वपूर्ण है। सीएम योगी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। (SP Leader Abuses PM Modi) उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग कोरोना रोधी टीका लगवाने के बाद भी सार्वजनिक रूप से उसे स्वीकार नहीं करते थे और संगम में स्नान करने के बाद भी इनकार करते रहे। उन्होंने कहा कि जब ऐसे लोगों को अवसर मिला, तब उन्होंने विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

क्रूज जहाज से निकाले गए फ्रांसीसी और अमेरिकी यात्री हंता वायरस से संक्रमित

चंदौली के अस्पताल में महिला की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को दबोचा

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक वैन के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत, कई लोग घायल

यूपीएल का मुनाफा चौथी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 1,294 करोड़ रुपये

आगामी वर्षों में बिहार का पूरा आधारभूत ढांचा बदल जाएगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों के लिए पांच दिवसीय अभियान शुरू किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown