UP Police Recruitment : युवाओं को मिला नए साल का सबसे बड़ा तोहफा! प्रदेश में पुलिस विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

UP Police Recruitment : उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती की नई प्रक्रिया शुरू हो गई है। 32,679 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक भरे जाएंगे। वन-टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

UP Police Recruitment : युवाओं को मिला नए साल का सबसे बड़ा तोहफा! प्रदेश में पुलिस विभाग ने निकाली बंपर भर्ती, आज से शुरू हुए आवेदन

UP Police Recruitment/ Image Source ; screen grab

Modified Date: December 31, 2025 / 06:18 pm IST
Published Date: December 31, 2025 5:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश पुलिस में 32,679 सिपाही पदों के लिए आवेदन शुरू।
  • ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक भरे जा सकते हैं।
  • वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनि

UP Police Recruitment लखनऊ: : उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती की नई प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कांस्टेबल व जेल बोर्ड के 32,679 पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 60,244 पदों पर पहले भर्ती पूरी की जा चुकी है, अब 32,679 अतिरिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। रिक्तियों में कांस्टेबल पुलिस के 71,106, पीएसी कांस्टेबल के 15,131, महिला पीएसी के 2,282, आरक्षी के 1,341, घुस्सावर के 71, जेल बोर्ड पुरुष के 3,279 और जेल बोर्ड महिला के 106 पद शामिल हैं।

30 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक upprpb.in पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन देने के लिए आवश्यक योग्यता

UP Police Recruitment इन पदों पर आवेदन देने के लिए आपकी 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा पुरुषों के लिए: 18 वर्ष से 22 वर्ष है वहीं महिलाओं के लिए: 18 से 25 वर्ष है , आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी।एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी। इस बार सभी वर्गों को अतिरिक्त आयु सीमा में छूट नहीं दी गई है। पिछली 60 हजार भर्ती में तीन साल आयु में छूट दी गई थी।पुरुष अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2003 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।
महिला अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 2000 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।

पदों का विवरण

UP Police Recruitment कांस्टेबल पुलिस: 10,469, पीएसी: 15,131, महिला पीएसी: 2,282, एसएसएफ: 1,341, घुस्सावर: 71, जेल वार्डर: 3,279, महिला जेल वार्डर: 106, सामान्य, ओबीसी वर्ग की फीस 500 रुपये है, वहीं अनुसूचित जाति की फीस 400 रुपये है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.