छात्रा से बलात्कार के आरोपी मदरसा शिक्षक को उम्रकैद

Ads

छात्रा से बलात्कार के आरोपी मदरसा शिक्षक को उम्रकैद

  •  
  • Publish Date - November 21, 2023 / 05:43 PM IST,
    Updated On - November 21, 2023 / 05:43 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने आठ वर्षीय छात्रा से बलात्कार के आरोपी मदरसा शिक्षक को मंगलवार को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी।

शासकीय अधिवक्ता दिनेश शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इसी साल 22 सितंबर को बुढ़ाना थाना क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में मदरसा शिक्षक इरफान ने आठ साल की एक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया था।

उन्होंने बताया कि विशेष पॉक्सो अदालत के न्यायाधीश बाबूराम ने महज 40 दिन के अंदर मामले की सुनवाई पूरी करते हुए इरफान को दोषी करार दिया और उम्रकैद तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन