Mahoba BJP Allegations / Image Source : X
महोबा: Mahoba BJP Allegations उत्तर प्रदेश के महोबा में भाजपा पार्टी की एक पूर्व महिला जिला मंत्री ने भाजपा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगाए। पीड़िता का दावा है कि जिला उपाध्यक्ष पद के बदले उन पर शारीरिक संबंध बनाने का अनैतिक दबाव बनाया गया। इस मामले के सामने आने के बाद जिले की राजनीति में भूचाल आ गया है और मामला अब पुलिस अधीक्षक तक पहुंच गया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, नई जिला कार्यकारिणी के गठन के दौरान जब उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए बात की, तो जिला अध्यक्ष ने उनके सामने दिल्ली और लखनऊ साथ चलने का प्रस्ताव रखा। Mahoba BJP News, आरोप है कि बात न मानने पर उन्हें पद से हटाने या पार्टी से बाहर करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी व्यथा साझा करते हुए कहा कि पार्टी के दो अन्य पदाधिकारी भी उन पर दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने सीधे तौर पर जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पद के बदले शारीरिक संबंध का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने भावुक होकर बताया कि जब उनके पति को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई, तब उन्होंने जनता के सामने आने का फैसला किया।
आरोपों के घेरे में आए जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने इन सभी दावों को निराधार और मनगढ़ंत बताते हुए इसे अपनी छवि धूमिल करने की साजिश करार दिया है। Mohanlal Kushwaha Allegations वहीं, उनके समर्थन में कुशवाहा महासभा और योगी आदित्यनाथ युवा ब्रिगेड उतर आई है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। दूसरी ओर, विपक्ष ने इस मुद्दे पर निशाना साधते हुए बीजेपी संगठन में महिलाओं की सुरक्षा और स्थिति पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। फ़िलहाल इस पूरे मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
महोबा के BJP जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा BJP की महिला नेता से पद देने के बदले एक बार देने (सेक्स करने की मांग की) – महिला का आरोप
मोहनलाल कुशवाहा ने महिला नेता से कहा- ‘मेरे साथ एक बार हमबिस्तर हो जाओ, तुम्हें जिला उपाध्यक्ष बना दूंगा’ लेकिन महिला नहीं मानी तो BJP नेता ने ऑफर… https://t.co/Lw3rmuawpu pic.twitter.com/R8U7JCgSjQ
— Abhimanyu Singh (@Abhimanyu1305) April 27, 2026