उप्र: गोरखपुर में राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में ‘आप’ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Ads

उप्र: गोरखपुर में राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में ‘आप’ कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 08:20 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 08:20 PM IST

गोरखपुर, 22 अगस्त (भाषा) प्रथम राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. राजेंद्र प्रसाद की यातायात तिराहा पर स्थापित प्रतिमा को कथित रूप से हटाये जाने को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार देर रात प्रतिमा हटाए जाने पर नाराजगी जताई और इसे तत्काल दोबारा स्थापित करने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के प्रतिमा हटाई गई और यातायात चौराहे को भी ध्वस्त कर दिया गया।

‘आप’ की जिला इकाई के अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा को जनता को पहले से सूचित किए बिना हटाया जाना आपत्तिजनक है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले में तत्काल कदम उठाते हुए प्रतिमा को फिर से स्थापित करना चाहिए।

प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त अजय जैन और पुलिस अधीक्षक (सिटी) निमिष पाटिल मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

वहीं, गोरखपुर नगर निगम ने स्पष्ट किया कि स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य के तहत प्रतिमा को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि सौंदर्यीकरण परियोजना पूरी होने के बाद प्रतिमा को फिर से स्थापित कर दिया जाएगा।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र