Sachiv ka Anokha Farmaan: 500 रुपया दो तभी गौशाला में रहेंगी गाय, वरना… सचिव साहब का अनोखा फरमान, देखें वीडियो

Sachiv ka Anokha Farmaan: 500 रुपया दो तभी गौशाला में रहेंगी गाय, वरना... सचिव साहब का अनोखा फरमान, देखें वीडियो

Modified Date: July 12, 2024 / 01:29 pm IST
Published Date: July 12, 2024 1:25 pm IST

Sachiv ka Anokha Farmaan: महोबा। देश में इन दिनों गोवंशों को लेकर पारा हाई है। सड़क पर गायों को कुचलना तो कहीं गायों की तस्करी करना, लगातार ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बात करें उत्तर प्रदेश की तो यहां सरकार द्वारा गौशालाओं के बेहतर प्रबंधन के लिए यूपी गौशाला योजना की भी शुरूआत की गई है। इस योजना के माध्यम से गौशालाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन, प्रदेश के महोबा जिले से क सचिव साहब ने अनोखा फरमान सुनाया है।

Read more: Karj Mafi Ka Ailan: रक्षाबंधन से पहले मुख्यमंत्री ने किया कर्जमाफी का ऐलान, नहीं करना होगा बैंक से लिए लोन का भुगतान

यह मामला महोबा जिले के पनवाड़ी विकासखंड अंर्तगत दुलारा का है, जहां के सचिव साहब का कहना है कि गायों को गौशाला में रखना है तो 500-500 रुपए लाओ तभी गाय गौशाला में रहेंगी, वरना गौशाला के बाहर घूमेंगी।

Read more: Gang Rape in Disabled Orphanage: दिव्यांग अनाथालय में किशोरियों को बहला-फुसलाकर दरिंदों ने किया अगवा, फिर बनाया हवस का शिकार… 

सचिव के आदेश पर गौशाला के चरवाहे का रुपया मांगते वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है। वायरल वीडियो में ग्रामीण और चरवाहे की बातचीत हो रही है, जिसमें गायों को गौशाला में रखने के लिए पैसे लेने की बात कही जा रही है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में