UP Crime News: दो साल तक शादी का झांसा देकर करता था सेक्स, जब सामने आई पूरी कहानी तो उड़ गए होश

बलिया में दिनेश पासवान ने शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती के साथ लगातार दो साल तक कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376/420 के तहत मामला दर्ज किया।

UP Crime News: दो साल तक शादी का झांसा देकर करता था सेक्स, जब सामने आई पूरी कहानी तो उड़ गए होश

Today Breaking News And Live Update 12th Dec./Image Credit: IBC24

Modified Date: December 9, 2025 / 07:17 pm IST
Published Date: December 9, 2025 7:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • आरोपी दिनेश पासवान ने शादी का झांसा देकर दो साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
  • युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
  • आरोपी को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया गया।

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से गंभीर मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार दो वर्ष तक यौन संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया।

क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहाँ रहने वाली 20 वर्षीय युवती के साथ दिनेश पासवान ने पहले दोस्ती की। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। फिर शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से कथित तौर पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी करने के लिए कहा, तो दिनेश ने शादी करने से मना कर दिया।

पीड़ित ने तंग आकर इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376/420 (धोखे और कपट से महिला से यौन संबंध बनाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए जेल भेज दिया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.