सोनभद्र में पैसे चुराने की नाकाम कोशिश के बाद व्यक्ति ने भिखारी की हत्या कर दी, गिरफ्तार

Ads

सोनभद्र में पैसे चुराने की नाकाम कोशिश के बाद व्यक्ति ने भिखारी की हत्या कर दी, गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 11, 2026 / 11:08 PM IST,
    Updated On - February 11, 2026 / 11:08 PM IST

सोनभद्र (उप्र), 11 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में चोरी के प्रयास के दौरान एक भिखारी की हत्या करने के आरोप में 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह घटना 27-28 जनवरी की दरमियानी रात पन्नूगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़ बाजार में हुई।

उन्होंने बताया कि मंगरू (35) मानसिक रूप से विक्षिप्त था और भीख मांगकर जीवन यापन करता था तथा अक्सर सड़क किनारे सोता था।

वर्मा के मुताबिक, उसे 27 जनवरी को आरोपी विकास कुमार उर्फ विक्की ने पैसे गिनते हुए देखा था और नकदी देखकर विकास ने उसे चुराने की साजिश रची।

उन्होंने बताया कि उसी रात विकास ने मंगरू के सोते समय उसकी जेब से पैसे निकालने की कोशिश की। भिखारी के जाग जाने पर विकास ने कांच के टुकड़े से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को करवनिया नहर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं जफर नोमान

नोमान