बलिया (उप्र), 30 अक्टूबर (भाषा) बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खुर्द गांव में एक युवक की हत्या करने के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार की सुबह बब्लू पासवान का शव कुएं से मिला था।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि बब्लू पासवान की पत्नी पुष्पा का उसी गांव के रहने वाले सोनू पासवान (24) से प्रेम प्रसंग चल रहा है और बब्लू उनके रिश्ते में बाधक बन रहा था।
उन्होंने बताया कि सोनू और पुष्पा ने योजना बनाकर शुक्रवार की रात बब्लू को जमकर शराब पिलाई और जब वह बेहोश हो गया तो गांव के तालाब के किनारे ले जाकर हंसिया से गला काटकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया।
एसपी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने सोनू और पुष्पा को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हंसिया भी बरामद कर ली।
भाषा सं आनन्द नोमान
नोमान