दक्षिणी फ्रांस के जंगलों में आग की घटनाएं गर्मी और सूखे की वजह से हो रहीं विकराल

Ads

दक्षिणी फ्रांस के जंगलों में आग की घटनाएं गर्मी और सूखे की वजह से हो रहीं विकराल

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 06:02 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 06:02 PM IST

पेरिस, दो जुलाई (एपी) फ्रांस के दक्षिणी हिस्सें के जंगलों में बृहस्पति को लगी आग ने हफ्तों के शुष्क मौसम और भीषण गर्मी की वजह से विकराल रूप से लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सबसे विकराल स्थित ऑड और हेरॉल्ट इलाकों में हैं, जहां 900 हेक्टेयर (2,200 एकड़) से इलाके को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है और इसे काबू में करने के लिए करीब 800 अग्निशमन कर्मियों और 150 दमकल वाहनों की मदद ली जा रही है।

पड़ोसी मार्सेल इलाके में भी आग लगने की घटनाएं हुईं। बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर आग लगने की घटनाएं समाने आई, जिन्हें नियंत्रित कर लिया गया है परंतु पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका है।

ऑड के प्रीफेक्ट एलेन बुक्वेट ने बताया कि अग्निशमन सेवा को दो और जल छिड़काव करने वाले विमान मुहैया कराए गए हैं जिससे अग्निशमन कार्य में लगे विमानों की कुल संख्या चार हो गई है।

उन्होंने फ्रांस इन्फो चैनल को बताया, ‘‘ इसका उद्देश्य आग पर यथाशीघ्र काबू करना है क्योंकि तापमान बढ़ रहा है और हवा भी तेज़ हो रही है।’’

ऑड इलाके के जंगल में अकसर आग लगने की घटना होती है। पिछले साल अग्निशमन कर्मियों को इसी इलाके में फ्रांस की कई दशकों की सबसे बड़ी जंगल की आग पर काबू पाने में मश्क्कत करनी पड़ी थी।

आने वाले दिनों में तापमान ज़्यादा रहने और सूखा जारी रहने की आशंका है। मई की शुरुआत में आई ‘हीटवेव’ और जून के आखिर में फ्रांस में पड़ी हीटवेव के बाद बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

एपी धीरज रंजन

रंजन