भदोही में छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार
भदोही में छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में अधेड़ गिरफ्तार
भदोही (उप्र) 11 फरवरी (भाषा) भदोही जिले के शहर कोतवाली इलाके में 55 साल के एक अधेड़ व्यक्ति को छह साल की बच्ची के साथ उसके ही घर में कथित तौर पर अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली इलाके के मोढ़ चौकी क्षेत्र में रहने वाले सत्य नारायण कन्नौजिया (55) ने बच्ची के साथ यह हरकत की।
मोढ़ पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण बिहारी गिरी ने बताया कि शुक्रवार रात बच्ची अपनी मां के साथ घर में अकेले थी और सत्य नारायण उसके घर में बैठकर टेलीविजन देख रहा था। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक आरोपी ने बच्ची को नग्न कर उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी, तभी बच्ची की मां कमरे में आ गई जिन्हें देख आरोपी फरार हो गया।
चौकी प्रभारी ने बताया बच्ची की मां की तहरीर पर शनिवार को सत्य नारायण के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं आनन्द धीरज
धीरज

Facebook


