किशोरी से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

किशोरी से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

किशोरी से बलात्कार के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार
Modified Date: July 26, 2023 / 03:47 pm IST
Published Date: July 26, 2023 3:47 pm IST

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 26 जुलाई (भाषा) मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी को डरा-धमका कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय एक किशोरी ने अपने पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति शफीक अंसारी पर पिछले काफी समय से उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदू जागरण मंच के पूर्व महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही ने घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने की बात कही है।

सिरोही के मुताबिक किशोरी के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी मानसिक रूप से कमजोर है और आरोपी ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार किया है।

भाषा सं सलीम अर्पणा

अर्पणा


लेखक के बारे में