देवरिया,(उप्र), 12 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार देवरिया जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी लड़की की मां की ओर से मिली शिकायत के आधार पर आरोपी आशिक अंसारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सलेमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि लड़की के परिजन के अनुसार लगभग दो साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग रहा, जिसकी वजह से वह 10वीं की परीक्षा में फेल हो गई।
कुमार ने कहा कि परिजन को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने लड़की पर पाबंदियां लगा दीं।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने परिजन की डांट से बचने के लिए आरोपी से बात करनी बंद कर दी।
भाषा सं जफर जोहेब
जोहेब