असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

Ads

असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 11:14 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 11:14 AM IST

गुवाहाटी, 28 सितंबर (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि गुवाहाटी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि गुवाहाटी के सेउज नगर क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर के पास से 262 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि असम पुलिस ने कथित तस्कर को उसके गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही बीच रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘गुवाहाटी पुलिस ने सेउज नगर क्षेत्र में एक मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा और उसके पास से करीब दो करोड़ रुपये मूल्य की 262 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की।”

भाषा सिम्मी

सिम्मी