देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत

Ads

देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 11:23 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 11:23 AM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य ज़ख्मी हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 10:31 बजे लक्ष्मी नगर स्थित एसडीएम कार्यालय के सामने ओवरब्रिज के पास देहरादून एक्सप्रेस वे पर दुर्घटना के संबंध में सूचना मिली।

पुलिस के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही लक्ष्मी नगर थाने की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां एक बाइक और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में मिले। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल पंजाब में पंजीकृत पाई गई है।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल सवार शिव कुमार (48) को तुरंत डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना में घायल चंदन गुप्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल का निरीक्षण और फोटोग्राफी कराई गई।

इस संबंध में लक्ष्मी नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान वैभव

वैभव