Lucknow Minor Rape Case: राजधानी में रिश्ते हुए शर्मसार, मामा ने नाबालिग भांजी को बनाया हवस का शिकार, खुलासा होते ही उड़े सबके होश

Lucknow Minor Rape Case: लखनऊ में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने को लेकर गिरफ्तार किया है।

Lucknow Minor Rape Case: राजधानी में रिश्ते हुए शर्मसार, मामा ने नाबालिग भांजी को बनाया हवस का शिकार, खुलासा होते ही उड़े सबके होश

Lucknow Minor Rape Case/Image Credit: Social Media

Modified Date: June 8, 2026 / 06:36 pm IST
Published Date: June 8, 2026 6:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में मामा ने किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म।
  • आरोपी ने पत्नी से विवाद के बाद दिया घटना को अंजाम।
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

Lucknow Minor Rape Case: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म करने को लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंथरा थानाक्षेत्र के ओंकार (32) के रूप में हुई है।

कैसे हुआ मामले का खुलासा?

पुलिस के मुताबिक रविवार को किशोरी की मां ने बंथरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि उसकी 13 साल की बेटी 2-3 दिन पहले लखनऊ में अपने मामा के घर गई थी, (Lucknow Minor Rape Case) जहां आरोपी ओंकार ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर इस किशोरी के साथ के साथ दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर ओंकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 65 (दुष्कर्म के लिए सज़ा) और 115 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Lucknow Minor Rape Case: पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई जिसने सोमवार को आरोपी ओंकार को नारायणपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घायल किया और फिर अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। (Lucknow Minor Rape Case) पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान ओंकार ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और कहा कि उससे गलती हो गई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है और अन्य तथ्य और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.