गंगाजल चोरी होने की अफवाह फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

गंगाजल चोरी होने की अफवाह फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

गंगाजल चोरी होने की अफवाह फैलाने का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: August 1, 2026 / 10:00 am IST
Published Date: August 1, 2026 10:00 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), एक अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा क्षेत्र में कांवड़ियों के लिये लगाये गये शिविर से गंगाजल चोरी होने की अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने शनिवार को बताया कि सिखेड़ा थाना क्षेत्र में गंग नहर मार्ग पर गुधेड़ी गांव के पास एक कांवड़ शिविर में अपना गंगाजल चोरी होने की अफवाह फैलाने के आरोप में शुक्रवार को रामवीर शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो शर्मा गंगाजल चोरी होने का दावा झूठा साबित हुआ, जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में