आगरा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आगरा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आगरा (उप्र), 28 फरवरी (भाषा) आगरा में सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर की शिकायत पर रकाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
थाना रकाबगंज निरीक्षक शैली राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
भाषा सं. नोमान शफीक
शफीक

Facebook


