आगरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

आगरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

आगरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
Modified Date: May 25, 2024 / 10:26 pm IST
Published Date: May 25, 2024 10:26 pm IST

आगरा (उप्र), 25 मई (भाषा) आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत पोइया में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामकेश (24) के रूप में हुई है। वह नागपुर में हलवाई की दुकान पर काम करता था और आठ दिन पहले ही नागपुर से गांव आया था।

आरोप है कि रामकेश के गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध थे।

मृतक के भाई बबलू ने आरोप लगाया कि इसी मामले के चलते रामकेश की हत्या की गई है।

जानकारी के मुताबक, ग्रामीणों ने शनिवार सुबह जंगल में रामकेश के शव को पेड़ से लटके देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सहायक पुलिस आयुक्त सुकन्या शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं शफीक

शफीक


लेखक के बारे में