अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से एक व्यक्ति की मौत

Ads

अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्‍कर से एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - September 12, 2023 / 11:05 AM IST,
    Updated On - September 12, 2023 / 11:05 AM IST

अमेठी (उप्र) 12 सितंबर (भाषा) अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंशीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अखंड देव मिश्रा ने बताया कि सराय खेमा निवासी राम शंकर शर्मा (40) सुबह करीब नौ बजे मोटरसाइकिल से इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय मुंशीगंज जा रहा था, जहां वह फार्मासिस्ट के रूप में काम करता था।

उन्होंने बताया कि सराय खेमा गांव से कुछ ही दूरी पर मुंशीगंज-अमेठी मार्ग पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। एसएचओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी