आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहनों की टक्कर से युवक की मौत

Ads

आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहनों की टक्कर से युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - December 9, 2023 / 10:18 PM IST,
    Updated On - December 9, 2023 / 10:18 PM IST

आगरा, नौ दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पार करते समय एक युवक की अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि शव की अब तक शिनाख्त नहीं हुयी है । उन्होंने बताया कि युवक की उम्र करीब 23 साल है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव की पहचान कराने के काफी प्रयास किये लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

उन्होंने बताया कि युवक के शव को शव गृह में रखवाया गया है और पहचान कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।

भाषा सं रंजन

रंजन