पीलीभीत में वैन ने साइकिल को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

Ads

पीलीभीत में वैन ने साइकिल को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - June 4, 2023 / 08:29 AM IST,
    Updated On - June 4, 2023 / 08:29 AM IST

पीलीभीत (उप्र) चार जून (भाषा) पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली इलाके में तेज रफ्तार एक वैन ने एक साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे साइकिल पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पूरनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि पूरनपुर-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हरियाली पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार वैन ने एक साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि साइकिल सवार की पहचान तकिया दिनारपुर गांव निवासी नूर मोहम्मद (28) के रूप में की गई है, जो एक चावल मिल में काम करता था।

रघुवंशी ने बताया कि वैन चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सिम्मी

सिम्मी